Farooq Abdullah की अपील, बोले- अब सभी को एकजुट होने का समय आ गया है

Edited By Neetu Bala, Updated: 24 Oct, 2026 04:53 PM

farooq abdullah s appeal

जम्मू-कश्मीर नेशनल कॉन्फ्रेंस के संरक्षक डॉ. फारूक अब्दुल्ला ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि अब समय आ गया है कि सभी लोग एकजुट हों।

बरामुल्ला ( रेज़वान मीर ) :  जम्मू-कश्मीर नेशनल कॉन्फ्रेंस के संरक्षक डॉ. फारूक अब्दुल्ला ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि अब समय आ गया है कि सभी लोग एकजुट हों। उन्होंने कहा कि अपने उद्देश्यों को हासिल करने और समाज की बेहतरी के लिए मिलकर काम करना बेहद जरूरी है।

डॉ. फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि पिछले कई वर्षों के दौरान लोगों ने बिखराव देखा है। जब तक सभी लोग एकजुट होकर काम नहीं करेंगे, तब तक समाज की बेहतरी के लक्ष्यों को हासिल करना मुश्किल होगा। उन्होंने कहा कि नेशनल कॉन्फ्रेंस हमेशा से समाज और जनता की भलाई के लिए काम करती आई है।

उन्होंने आगे कहा कि जब भी जनता के हित में अच्छे कार्य किए जाते हैं, तो समय-समय पर कुछ तत्व विभाजनकारी राजनीति करने की कोशिश करते हैं। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि समाज की प्रगति और जनता के बेहतर भविष्य के लिए एकता तथा सामूहिक प्रयास जरूरी हैं।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!