Edited By Sunita sarangal, Updated: 28 Aug, 2026 03:36 PM

जानकारी के अनुसार राजौरी के कुनाला-गाला के जंगल क्षेत्र में आज सुबह के समय दो संदिग्ध व्यक्तियों के देखे जाने की सूचना मिली।
राजौरी(दिनेश ठाकुर): जम्मू-कश्मीर के राजौरी में 2 संदिग्ध व्यक्ति देखे जाने के बाद हड़कंप मच गया है। इलाके में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है और सुरक्षाबल इलाके की घेराबंदी कर सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं।
जानकारी के अनुसार राजौरी के कुनाला-गाला के जंगल क्षेत्र में आज सुबह के समय दो संदिग्ध व्यक्तियों के देखे जाने की सूचना मिली। सूचना मिलने के बाद सुरक्षाबलों ने कुनाला-गाला क्षेत्र में संयुक्त घेराबंदी एवं तलाशी अभियान (CASO) शुरू किया।
अभियान में 63 राष्ट्रीय राइफल्स (63 RR) के जवानों के साथ SOG मोगला और बंबल की टीमें शामिल हैं। सुरक्षाबलों द्वारा जंगल के विभिन्न हिस्सों में तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के संबंध में अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here