हिंदू, सिक्ख व मुसलमानों को अब त्यौहारों पर मिलेगा ' Gift', PM Modi ने शुरू किया अभियान

Edited By Neetu Bala, Updated: 26 Mar, 2025 02:44 PM

now pm modi will give gifts to hindus sikhs and muslims on festivals

इस अभियान के तहत पार्टी के कार्यकर्ता पूरे देश में 'सौगात-ए-मोदी' की किट प्रदान करेंगे।

जम्मू डेस्क : देश में भारतीय जनता पार्टी (BJP) द्वारा एक विशेष अभियान चलाया गया है। इस अभियान का नाम 'सौगात-ए-मोदी' अभियान है जिसका उद्देश्य देशभर में मुस्लिम, सिख और ईसाई समुदाय के लोगों एक विशेष प्रकार की किट दी जाएगी जिसमें उनकी जरूर का सामान होगा। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य इन समुदायों के बीच संबंध बनाना है। 

इस अभियान के तहत पार्टी के कार्यकर्ता पूरे देश में अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों के पास जाकर उन्हें 'सौगात-ए-मोदी' की किट प्रदान करेंगे। ये किट ईद, बैसाखी और गुड फ्राइडे जैसे त्योहारों के दौरान बांटी जाएंगी। इस योजना का मुख्य फोकस बिहार विधानसभा चुनाव पर है, जहां पार्टी का प्रयास है कि वे मुसलमानों से निकटता बनाएं।

ये भी पढ़ें ः  माता वैष्णो देवी जाने वाले ध्यान दें !... Punjab से Jammu जाने - आने के लिए Trains रद्द

किट में यह होगी सामग्री

किट में सामग्री की बात करें, तो इसमें खाद्य सामग्री के साथ-साथ कपड़े, सेवई, खजूर, ड्राई फ्रूट्स और चीनी शामिल हैं। विशेष रूप से महिलाओं के लिए सूट का कपड़ा और पुरुषों के लिए कुर्ता-पायजामा दिया जाएगा। हर किट की लागत लगभग 500 से 600 रुपए बताई गई है। इस अभियान की शुरू दिल्ली में हो चुकी हैं कहा कल कई मुस्लिम परिवारों को किटें दी गई हैं।

बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी ने एक महत्वपूर्ण घोषणा की है जिसमें उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सभी 140 करोड़ भारतीयों के प्रधानमंत्री हैं। रमजान के महीने और ईद के त्योहार के मद्देनजर, बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा विशेष किट का वितरण करेगा। ये किट गरीब और जरूरतमंद परिवारों को दिए जाएंगे, जिसमें खाने-पीने की सामग्री, जैसे सेवईं, बेसन, ड्राई फ्रूट, दूध और चीनी शामिल होगी। 

PunjabKesari

सिद्दीकी ने कहा कि हर किट में घर की महिला प्रमुख के लिए सूट का कपड़ा भी होगा। इस वितरण कार्यक्रम में 32 हजार पदाधिकारी शामिल होंगे, जिनमें से प्रत्येक अधिकारी 100 परिवारों को किट प्रदान करेगा। यह पहल माइनॉरिटी समाज के लोगों तक पहुंचने का एक प्रयास है, जिसमें पूरे देश में एक संगठित तरीके से किट वितरित किए जाएंगे।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


 

Related Story

Trending Topics

IPL
Rajasthan Royals

Gujarat Titans

148/1

14.5

Gujarat Titans are 148 for 1 with 5.1 overs left

RR 10.21
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!