अमरनाथ यात्रा का सबसे पवित्र पड़ाव शुरू, पहलगाम में गूंजे वैदिक मंत्र

Edited By Neetu Bala, Updated: 01 Aug, 2026 08:38 PM

the holiest leg of the amarnath yatra begins

ये कार्यक्रम पारंपरिक और धार्मिक रूप से स्वामी अमरनाथ जी की छड़ी मुबारक यात्रा के मुख्य हिस्से से पहले की जाती हैं।

श्रीनगर/जम्मू ( उदय ) :  वार्षिक अमरनाथ यात्रा के सबसे अहम पड़ाव छड़ी मुबारक यात्रा को लेकर धार्मिक अनुष्ठान शुरू हो गए हैं। व्यास-पूर्णिमा के शुभ अवसर पर पहलगाम में वैदिक मंत्रों के जाप के साथ ‘भूमि-पूजन’, नवग्रह-पूजन, छड़ी-पूजन और ध्वजारोहण के कार्यक्रम संपन्न किए गए। ये कार्यक्रम पारंपरिक और धार्मिक रूप से स्वामी अमरनाथ जी की छड़ी मुबारक यात्रा के मुख्य हिस्से से पहले की जाती हैं।

छड़ी मुबारक यात्रा को लेकर भूमि-पूजन के समय पहलगाम में शंख की ध्वनि से पूरा माहौल गूंज उठा। इस मौके पर बड़ी संख्या में साधु और तीर्थयात्री मौजूद थे। पूजा के बाद ‘हवन’ भी किया गया। कश्मीरी पंडित समुदाय के लगभग 100 भक्तों ने भी इस कार्यक्रम में हिस्सा लिया। गौरतलब है कि वार्षिक अमरनाथ यात्रा का समापन रक्षाबंधन 28 अगस्त को होगा, जब इन पवित्र छड़ियों को पहलगाम मार्ग से होते हुए अमरनाथ धाम ले जाया जाएगा और पूजा अर्चना के बाद वापस पहलगाम में पूजा अर्चना के साथ यात्रा संपन्न होगी और इन छड़ियों को श्रीनगर के दशनामी अखाड़ा में वापस रखा जाएगा।

पवित्र छड़ी मुबारक के संरक्षक एवं दशनामी अखाड़ा के महंत दीपेन्द्र गिरी महाराज ने बाद में साधू-संतों के साथ छड़ी-मुबारक को ऐतिहासिक सूर्य मंदिरए मार्तंड (अनंतनाग) लेकर गए जहां छड़ी-मुबारक को कुंड में डुबकी लगवाई गई और ‘आरती’ के बाद सामूहिक प्रार्थना की गई। इसमें बड़ी संख्या में भक्तों ने हिस्सा लिया और जम्मू-कश्मीर और देश की शांति और समृद्धि के लिए प्रार्थना की।

महंत दीपेंद्र गिरी के नेतृत्व में स्वामी अमरनाथ जी की छड़ी-मुबारक को सुबह 7.20 बजे दशनामी अखाड़ा श्रीनगर से पहलगाम के लिए रवाना हुई और शाम 7.30 बजे श्रीनगर लौट आई। इस साल 12 अगस्त को पड़ने वाली हरियाली अमावस्या पर छड़ी-मुबारक को पूजा के लिए ऐतिहासिक श्री शंकराचार्य मंदिर श्रीनगर ले जाया जाएगा। महंत दीपेंद्र गिरी ने पहलगाम में इन महत्वपूर्ण रस्मों को पूरा करने के बाद संतोष व्यक्त किया और कार्यक्रम की व्यवस्था करने के लिए राज्य प्रशासन का धन्यवाद किया। यह कार्यक्रम ‘द ट्ररू ट्रस्ट’द्वारा आयोजित किया गया जिसकी स्थापना महंत दीपेंद्र गिरी जी ने 2004 में की थी।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here


 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!