Edited By Neetu Bala, Updated: 10 Aug, 2026 07:46 PM

बचाव दल चिनाब दरिया के अलग-अलग हिस्सों में लगातार तलाशी ले रहा है।
खौड़ ( रोहित मिश्रा ) : चिनाब दरिया में लापता हुए खौड़ के दो युवकों राकेश सिंह (35 वर्ष) और गजे सिंह (30 वर्ष) की तलाश दूसरे दिन भी जारी है। दोनों युवकों को खोजने के लिए NDRF और SDRF की टीमें बड़े पैमाने पर चिनाब दरिया में तलाशी अभियान चला रही हैं।
चिनाब दरिया में इस समय दलदल और पानी की गहराई अधिक होने के कारण बचाव दल के सामने चुनौती बनी हुई है, लेकिन इसके बावजूद NDRF और SDRF के जवान लगातार पूरी मुस्तैदी के साथ तलाशी अभियान में जुटे हुए हैं।
दोनों युवकों का अभी तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है। दूसरे दिन भी जारी सर्च अभियान से परिजनों की उम्मीदें बनी हुई हैं। बचाव दल चिनाब दरिया के अलग-अलग हिस्सों में लगातार तलाशी ले रहा है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here