Katra: भक्तों का इंतजार कब होगा खत्म? छठे दिन भी बंद रही माता वैष्णो देवी यात्रा

Edited By Neetu Bala, Updated: 24 Jul, 2026 04:04 PM

mata vaishno devi pilgrimage remained suspended for the sixth day as well

प्रशासन ने श्रद्धालुओं से मौसम सामान्य होने तक धैर्य बनाए रखने की अपील की है।

 कटड़ा ( अमित शर्मा ) :  विश्व प्रसिद्ध माता वैष्णो देवी की यात्रा शुक्रवार को लगातार छठे दिन भी अस्थायी रूप से स्थगित रही। क्षेत्र में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश और खराब मौसम के कारण यात्रा को फिलहाल शुरू नहीं किया गया है।

इस बीच, माता के दर्शन की आस लेकर देशभर से श्रद्धालु आधार शिविर कटरा पहुंच रहे हैं, लेकिन यात्रा बंद होने के कारण उन्हें निराश होकर इंतजार करना पड़ रहा है। प्रशासन ने श्रद्धालुओं से मौसम सामान्य होने तक धैर्य बनाए रखने की अपील की है।

प्रशासन और संबंधित एजेंसियां लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। मौसम और मार्ग की सुरक्षा का आकलन करने के बाद ही यात्रा दोबारा शुरू करने का फैसला लिया जाएगा। 

PunjabKesari

PunjabKesari

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!