NH-44 पर जाने से पहले पढ़ लें ये खबर, जारी हुई नई Advisory

Edited By Sunita sarangal, Updated: 23 Jul, 2026 12:51 PM

nh 44 traffic update

जानकारी के अनुसार विभाग द्वारा जारी एडवाइजरी में कहा गया है कि लगातार भारी बारिश के कारण कई संवेदनशील जगहों पर भूस्खलन (लैंडस्लाइड), मडस्लाइड और पत्थर गिरने की घटनाओं की वजह से जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे (NH-44) बंद है।

रामबन(बिलाल बानी): जम्मू-कश्मीर ट्रैफिक विभाग द्वारा जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे पर सफर करने वाले यात्रियों के लिए एक एडवाइजरी जारी की गई है। इस एडवाइजरी के अनुसार यात्रियों से नेशनल हाईवे के खुलने के बाद ही उस पर सफर करने की अपील की गई है।

जानकारी के अनुसार विभाग द्वारा जारी एडवाइजरी में कहा गया है कि लगातार भारी बारिश के कारण कई संवेदनशील जगहों पर भूस्खलन (लैंडस्लाइड), मडस्लाइड और पत्थर गिरने की घटनाओं की वजह से जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे (NH-44) बंद है। नेशनल हाईवे पर बहाली का काम लगातार चल रहा है, लेकिन अभी तक ट्रैफिक शुरू नहीं हुआ है।

इस दौरान यात्रियों को सलाह दी जाती है कि जब तक आधिकारिक तौर पर रास्ता खुलने की सूचना न मिले, तब तक NH-44 पर यात्रा न करें। ट्रैफिक से जुड़ी ताज़ा जानकारी के लिए जम्मू-कश्मीर ट्रैफिक पुलिस के आधिकारिक अपडेट्स पर नजर रखें।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!