Edited By Neetu Bala, Updated: 23 Jul, 2026 07:18 PM

बढ़ते जलस्तर को देखते हुए SDRF और फ्लड कंट्रोल विभाग की ओर से परगवाल क्षेत्र में सायरन बजाकर लोगों को समय रहते सतर्क किया गया है।
अखनूर/परगवाल ( रोहित मिश्रा ) : अखनूर के जिया पोटा घाट पर चिनाब नदी का जलस्तर एक बार फिर बढ़कर 32 फुट तक पहुंच गया है, जिससे प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। बढ़ते जलस्तर को देखते हुए SDRF और फ्लड कंट्रोल विभाग की ओर से परगवाल क्षेत्र में सायरन बजाकर लोगों को समय रहते सतर्क किया गया है।
प्रशासन की टीम लगातार गांव-गांव जाकर लोगों से अपील कर रही है कि कोई भी व्यक्ति चिनाब नदी के किनारे न जाए और अपनी जान जोखिम में न डाले। अधिकारियों का कहना है कि पहाड़ी क्षेत्रों में हो रही लगातार बारिश के कारण नदी का जलस्तर कभी भी और बढ़ सकता है।
प्रशासन ने नदी किनारे रहने वाले लोगों से विशेष सतर्कता बरतने, बच्चों को नदी की ओर न जाने देने तथा किसी भी आपात स्थिति में तुरंत प्रशासन और राहत एजेंसियों को सूचना देने की अपील की है। SDRF और संबंधित विभाग हालात पर लगातार नजर बनाए हुए हैं और किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।
प्रशासन की अपील:
"चिनाब नदी के किनारे जाने से बचें, अफवाहों पर ध्यान न दें और केवल प्रशासन द्वारा जारी आधिकारिक निर्देशों का पालन करें। आपकी सतर्कता ही आपकी सुरक्षा है।"
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here