Rajouri Flood के बाद DM का बड़ा फैसला, बेला मार्केट और कॉलोनी में Entry Ban

Edited By Sunita sarangal, Updated: 23 Jul, 2026 12:44 PM

entry ban in bela market and colony rajouri

जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में बाढ़ ने कई लोगों की जान ले ली।

राजौरी(शिवम बक्शी): जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में बाढ़ ने कई लोगों की जान ले ली। इसके अलावा कई स्थानों पर भारी तबाही मचा दी। बाढ़ से हुए नुकसान से निपटने के लिए और अधिक नुकसान से बचाने के लिए जिला प्रशासन ने कमर कस ली है। प्रशासन द्वारा संवेदनशील इलाकों को खाली कराया जा रहा है, लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है, भूस्खलन से बंद हुए रास्तों को खोलने के प्रयास किए जा रहे हैं, जिन इलाकों के लिए अलर्ट जारी हुआ है उनके रास्तों को बंद किया जा रहा है, हेल्पलाइन नंबर आदि जारी किए जा रहे हैं, इसके अलावा और भी कई काम किए जा रहे हैं ताकि जिले में और अधिक तबाही न हो।

जानकारी के अनुसार इसी कड़ी के चलते हाल ही में आई बाढ़ को देखते हुए जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (DDMA) के चेयरपर्सन और जिला मजिस्ट्रेट (DM) राजौरी ने बाढ़ से प्रभावित बेला मार्केट और बेला कॉलोनी इलाकों में 60 दिनों के लिए लोगों और गाड़ियों की आवाजाही पर पूर्ण रूप से रोक लगा दी है। इसके साथ ही सभी तरह के निर्माण कार्यों को भी रोक दिया गया है। इस दौरान नागरिकों से भी अपील की जाती है कि वे इस प्रतिबंधित इलाके में जाने से बचें।

PunjabKesari, entry-ban-in-bela-market-and-colony-rajouri

PunjabKesari, entry-ban-in-bela-market-and-colony-rajouri

PunjabKesari, entry-ban-in-bela-market-and-colony-rajouri

PunjabKesari, entry-ban-in-bela-market-and-colony-rajouri
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!