बांदीपुरा में वाहन की चपेट में आने से 7 वर्षीय नाबालिगा की मौत

Edited By Neetu Bala, Updated: 27 Mar, 2024 01:38 PM

7 year old minor dies after being hit by vehicle in bandipora

उत्तरी-कश्मीर के बांदीपोरा जिले के परीबल इलाके में मंगलवार दोपहर वाहन की चपेट में आने से 7 वर्षीय लड़की की मौत हो गई।

बांदीपोरा (मीर आफताब) : उत्तरी-कश्मीर के बांदीपोरा जिले के परीबल इलाके में मंगलवार दोपहर वाहन की चपेट में आने से 7 वर्षीय लड़की की मौत हो गई। रिपोर्ट में कहा गया है कि बांदीपुरा जिले के हाजिन इलाके के परीबल गांव में टाटा सूमो की चपेट में आने से सात वर्षीय लड़की की मौत हो गई। मृतक लड़की की पहचान इफतार मंजूर पुत्री  मंजूर अहमद खान निवासी परीबल हाजिन के रूप में हुई है।

ये भी पढ़ेंः- रिंग रोड पर घटा एक और Accident, लुधियाना जा रहे परिवार की कार हुई हादसे का शिकार

मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि घटना के तुरंत बाद उसे पास के अस्पताल सीएचसी हाजिन ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस बीच पुलिस ने चालक को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की जांच जारी है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!