15 मिनट की बारिश ने खोली UIID विभाग की पोल, परेशान हुए लोग
Edited By Neetu Bala, Updated: 26 Sep, 2024 07:19 PM

केवल 15 मिनट की बारिश का पानी मैन होल से बाहर आ गया।
ऊधमपुर : कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी व उमस के उपरांत मध्यरात्रि व सुबह को हुई करीब 15-15 मिनट की बारिश से लोगों को कुछ समय के लिए गर्मी व उमस से राहत तो मिली लेकिन उसके उपरांत फिर वैसा ही मौसम हो गया। वहीं दूसरी ओर इस बारिश ने यू.ई.ई.डी. विभाग की पोल खोल कर रख दी। वार्ड नंबर-17 सी.ई.ओ. कार्यालय के नजदीक यू.ई.ई.डी. विभाग द्वारा डाली गई पाइप व बनाए गए मैन होल कितने सही हैं, इसकी सही परख वीरवार को बारिश ने की। केवल 15 मिनट की बारिश का पानी मैन होल से बाहर आ गया। इससे सारी गंदगी सड़क पर आ गई। इससे आने-जाने वालों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
ये भी पढ़ेंः जम्मू-कश्मीर का युवक बना 'KBC 16' का विजयता, Amitabh Bachchan ने की तारीफ
उन्होंने इसको लेकर अपना रोष जताते हुए कहा कि यह तो काफी कम बारिश हुई है और अगर बारिश काफी तेज और अधिक हो जाए तो क्या होगा। उन्होंने जिला प्रशासन से इसका संज्ञान लेने तथा जो भी दोषी है उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
Related Story

J&K Weather: शुष्क मौसम के बीच बारिश की आहट..., पहाड़ों पर भी बर्फबारी के आसार!, जानें कब ?

Weather: Jammu Kashmir में आज मौसम साफ, इन 2 दिनों में बारिश व बर्फबारी की सम्भावना

J&K: घटिया सामग्री का विरोध पड़ा भारी, सिंचाई विभाग के कर्मचारी से जमकर मारपीट

राजौरी की इस मार्केट में फूड विभाग की दबिश, खाद्य सुरक्षा नियमों के उल्लंघन पर सख्त Action

J&K में सुहावने मौसम के बीच Snowfall की संभावना! मौसम विभाग की किसानों को अहम सलाह

J&K Weather: तापमान में भारी उछाल: जम्मू में 29°C पहुंचा पारा, मौसम विभाग की चेतावनी

Kathua में Alert! संदिग्ध देखे जाने के बाद एक और सनसनी...स्थानीय लोगों से अपील

Jammu Kashmir में फिर मंडराया बाढ़ का खतरा, जोखिम में 30,000 लोगों की जान, पढ़ें...

Jammu Kashmir के डोडा में भूकंप के झटके, लोगों में फैली सनसनी

Doda बंद को लेकर SSP संदीप मेहता का स्पष्टीकरण.... स्थानीय लोगों से की यह अपील