J&K: घटिया सामग्री का विरोध पड़ा भारी, सिंचाई विभाग के कर्मचारी से जमकर मारपीट

Edited By VANSH Sharma, Updated: 24 Feb, 2026 03:34 PM

j k irrigation worker beaten after objecting to substandard work

जम्मू में एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है।

जम्मू (रोशनी): जम्मू में एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। सिंचाई विभाग के एक कर्मचारी पर निर्माण स्थल की जांच के दौरान ठेकेदार ने कथित तौर पर हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि कर्मचारी को काम में घटिया सामग्री इस्तेमाल होने की शिकायतें लगातार मिल रही थीं।

PunjabKesari

जानकारी के अनुसार, जब कर्मचारी साइट पर जांच के लिए पहुंचे और ठेकेदार से गुणवत्ता मानकों का पालन करने व सही सामग्री लगाने को कहा, तो ठेकेदार गुस्सा हो गया। आरोप है कि इसी बात पर ठेकेदार ने कर्मचारी के साथ मारपीट की, जिससे वह घायल हो गए।

घायल कर्मचारी ने मीडिया से बातचीत में ठेकेदार के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि ऐसे ठेकेदारों को विभाग से ब्लैकलिस्ट किया जाना चाहिए, ताकि भविष्य में सरकारी कामों में गुणवत्ता से समझौता न हो और ईमानदारी से काम करने वाले कर्मचारियों पर हमले जैसी घटनाएं न हों।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!