National Highway पर तड़प-तड़प कर मरा युवक, लोग देखते रहा तमाशा

Edited By Sunita sarangal, Updated: 08 Feb, 2025 10:51 AM

young man died on jammu pathankot national highway

वहीं सूचना मिलने पर पहले पुलिस मौके पर पहुंची और उनका क्षेत्राधिकार न होने के कारण वह वापस चली गई।

जम्मू: जम्मू-पठानकोट नेशनल हाईवे पर डिग्याना-गंग्याल मार्ग पर एक दुकान के बाहर 30 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में तड़प-तड़प कर मौत हो गई।

सूत्रों की मानें तो सुबह 9 बजे तक युवक सांस ले रहा था। इसके बाद स्थानीय लोगों ने उसे पानी पिलाया और पुलिस को सूचित किया। लोगों के अनुसार कुछ ही समय बाद युवक ने दम तोड़ दिया।

यह भी पढ़ेंः Doda Accident Update : मरने वालों की संख्या बढ़ी, अब तक इतने लोगों ने तोड़ा दम

हैरतअंगेज बात यह है कि उसकी गंभीर हालत को देखते हुए भी उसे किसी ने अस्पताल नहीं पहुंचाया। वहीं सूचना मिलने पर पहले डिग्याना पुलिस मौके पर पहुंची और उनका क्षेत्राधिकार न होने के कारण वह वापस चली गई। डिग्याना पुलिस ने इसकी जानकारी संबंधित क्षेत्राधिकार गंग्याल पुलिस को दी। घंटों बाद मौके पर पहुंची पुलिस और एफ.एस.एल. की टीम की जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जम्मू के राजकीय मैडीकल कालेज अस्पताल पहुंचाया गया।

यह भी पढ़ेंः जेल में भूख हड़ताल पर बैठे MP Rashid की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में भर्ती

लोगों के अनुसार पिछले काफी समय से युवक इसी क्षेत्र में घूमता रहता था व रात होने पर पार्क में सो जाता था। समाचार लिखे जाने तक मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने मौत के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!