Doda Accident Update : मरने वालों की संख्या बढ़ी, अब तक इतने लोगों ने तोड़ा दम
Edited By Sunita sarangal, Updated: 08 Feb, 2025 10:34 AM

पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए जी.एम.सी. के शवगृह में शिफ्ट कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
डोडा: जिला डोडा के पहाड़ी पोंडा क्षेत्र में घटी सड़क दुर्घटना में घायल 2 लोगों ने जम्मू के राजकीय मैडिकल कॉलेज अस्पताल में दम तोड़ दिया। इसके बाद अब दुर्घटना में मरने वालों की संख्या 3 हो गई है।
यह भी पढ़ेंः जेल में भूख हड़ताल पर बैठे MP Rashid की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में भर्ती
गौरतलब है कि गत दिवस पोंडा क्षेत्र में कार गहरी खाई में गिर जाने के कारण 15 वर्षीय एक किशोरी कविता पुत्री ओम राज, निवासी बरवन, डोडा की मौत हो गई थी जबकि दुर्घटना में घायल 3 लोगों को स्थानीय अस्पताल में उपचार के बाद जी.एम.सी. रैफर कर दिया गया था। घायलों की पहचान संजना देवी (25) पुत्री बसंत राज, सेजल (23) पुत्री बसंत राज दोनों निवासी बरवन, जिला डोडा और पंजाब सिंह (42) पुत्र ओम राज के रूप में हुई है। शुक्रवार को उपचार के दौरान घावों का ताव न सहते हुए पंजाब सिंह व संजना देवी ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए जी.एम.सी. के शवगृह में शिफ्ट कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
Related Story

श्रीनगर-जम्मू National Highway की तरफ जाने वाला दें ध्यान...SSP ने जारी किया ताजा Update

मौसम विभाग का Alert: जम्मू-कश्मीर में बिगड़ेगा मौसम, येलो अलर्ट जारी

Ganderbal में बिजली विभाग की लापरवाही से बड़ी दुर्घटना, लोगों में रोष

Ramban से इंसानियत की मिसाल, लोगों ने दिखाई दरियादिली... बढ़ाया मदद का हाथ

पेट्रोल-डीजल को लेकर लोगों में बढ़ी हलचत, बिक्री में बड़ा उछाल, HPCL ने कहा...

जम्मू-श्रीनगर NHW पर भूस्खलन के बाद आई नई Update, जानें शाम 4 बजे तक का हाल

NH-44 अपडेट: जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर थमे पहिये, रास्ते में भारी संकट, यात्रा से पहले ये ज़रूर पढ़ें!

जम्मू-श्रीनगर को लेकर जारी हुआ Update, जानें क्या है आज की Advisory

जम्मू-कश्मीर के इस नेशनल हाईवे पर यातायात पूरी तरह बंद! अभी-अभी आई Update

जम्मू-कश्मीर की Mughal Road को लेकर ताजा Update, घर से निकलने से पहले पढ़ें खबर