Edited By Sunita sarangal, Updated: 03 Jun, 2026 06:18 PM

जानकारी के अनुसार मीनू को पेट में दर्द हो रहा था।
बिश्नाह(तनवीर सिंह): जम्मू-कश्मीर केंद्र शासित प्रदेश के जिला जम्मू की तहसील बिश्नाह से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला को पेट दर्द होने पर कैमिस्ट शॉप वाले ने गलत इंजेक्शन लगा दिए जिसके चलते उसकी मौत हो गई। महिला की पहचान मीनू देवी निवासी पल्ली के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार मीनू को पेट में दर्द हो रहा था। इसके बाद उसके घर वालों ने उसे मोहल्ले के ही एक केमिस्ट शॉप पर दिखाया। केमिस्ट शॉप वाले ने महिला को 3 से 4 इंजेक्शन लगा दिए। जब मीनू के मुंह से झाग निकलनी शुरू हुई तो घर वालों ने महिला को तुरंत बिश्नाह के गवर्नमेंट सब हॉस्पिटल में भर्ती कराया, जहां पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
महिला के पति ने केमिस्ट शॉप वाले पर गंभीर आरोप लगाए हैं। मृतका के पति का कहना है कि बिश्नाह में आरोपी ने अपनी केमिस्ट शॉप खोल कर रखी है। जिस शख्स ने महिला को इंजेक्शन लगाए हैं ना तो उसके पास कोई डिग्री है न ही कोई अनुभव। वह लोगों की जान से खिलवाड़ कर रहा है। मृतका के पति ने पुलिस प्रशासन और सरकार से अपील की है कि आरोपी के ऊपर तुरंत से तुरंत कार्रवाई की जाए।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here