Poonch: मंडी तहसील में जंगली जानवर के हमले से महिला घायल, हालत गम्भीर

Edited By Neetu Bala, Updated: 06 Jul, 2026 07:40 PM

poonch woman injured in wild animal attack in mandi tehsil

घायल महिला की पहचान 42 वर्षिय ज़रीना अख्तर पत्नी अब्दुल कबीर निवासी डारगाम लोरन के रूप में हुई है।

पुंछ ( धनुज ) :  जिले की मंडी तहसील के लोरन ब्लाक में जंगली भालू के हमले में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसे तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लोरन लाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के उपरान्त घायल महिला को पुंछ के राजा सुखदेव सिंह जिला अस्पताल पहुंचाया गया जहां उसका उपचार जारी है।

घायल महिला की पहचान 42 वर्षिय ज़रीना अख्तर पत्नी अब्दुल कबीर निवासी डारगाम लोरन के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार जरीना अख्तर जो इन दिनों परिवार और मवेशियों के साथ शाकी भारा डोक में रह रही थी। जहां आज दोपहर को जब वह खेत में पानी डाल रही थी तो एक जंगली भालू ने उस पर हमला कर दिया। जिस पर पीड़ित महिला के शोर मचाने पर आस-पास के लोगों ने डंडों और पत्थरों से भालू को भगा कर घायल महिला को कंधों पर उठा कर करीब तीन घंटे पैदल चल कर लोरन के स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां से उसे राजा सुखदेव सिंह जिला अस्पताल पहुंचाया गया है।

PunjabKesari

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!