आखिर क्यों सड़कों पर उतरे सफाई कर्मचारी? Akhnoor में प्रदर्शन से मचा हड़कंप

Edited By Neetu Bala, Updated: 04 Jun, 2026 03:20 PM

why did sanitation workers take to the streets

प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपनी समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग उठाई।

अखनूर ( रोहित मिश्रा ) :  अखनूर नगर समिति में सफाई कर्मचारियों का गुस्सा उस समय खुलकर सामने आया जब यूनियन के बैनर तले बड़ी संख्या में कर्मचारियों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। यहां अखनूर नगर समिति में सफाई कर्मचारियों की यूनियन द्वारा अपनी विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपनी समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग उठाई।

यूनियन के सदस्यों ने कहा कि सफाई कर्मचारियों को लंबे समय से वेतन, सुविधाओं और अन्य जरूरी मांगों को लेकर परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि कर्मचारियों की समस्याओं का जल्द समाधान किया जाए ताकि उन्हें राहत मिल सके। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में सफाई कर्मचारी शामिल हुए। यूनियन नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर जल्द ध्यान नहीं दिया गया तो आने वाले दिनों में आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!