Edited By Sunita sarangal, Updated: 02 Jun, 2026 01:50 PM

बताते चलें कि पिछले साल में मचैल यात्रा पर त्रासदी का कहर टूटा था और बहुत से यात्री उस त्रासदी में लापता हुए थे।
कटड़ा(अमित शर्मा): जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में स्थित मचैल यात्रा वैशाख माह से शुरू हो गई है। प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु स्थल पर पहुंचकर मां भगवती का गुणगान कर रहे हैं। संस्था के अनुसार अब तक 50000 के करीब श्रद्धालुओं ने नमन कर लिया है जबकि मचैल यात्रा जुलाई माह से औपचारिक तौर पर शुरू होगी।
बताते चलें कि पिछले साल में मचैल यात्रा पर त्रासदी का कहर टूटा था और बहुत से यात्री उस त्रासदी में लापता हुए थे। बावजूद उसके प्रशासन द्वारा इस यात्रा को और आधुनिक बनाने की हर संभव प्रयास किए गए हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सी.सी.टी.वी. कैमरे व पूरे यात्रा मार्ग पर आर.एफ.आई.डी. कार्ड सुविधा भी की गई है। सबसे महत्वपूर्ण बात पहले इस मार्ग पर 40 किलोमीटर का पैदल सफर करना पड़ता था जबकि प्रशासन द्वारा किए गए प्रयासों के चलते अब मात्र 1 किलोमीटर सफर ही पैदल बचा है जबकि अन्य पर गाड़ियों से पहुंचा जा सकता है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here