Edited By Neetu Bala, Updated: 24 May, 2026 02:15 PM

स्थानीय लोगों के अनुसार दोनों तेंदुए कुछ समय तक इलाके में घूमते रहे, जिसके बाद लोगों ने इसकी सूचना वन विभाग और स्थानीय प्रशासन को दी।
बारामूला ( रिजवान मीर ) : जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले के बोनियार क्षेत्र में शुक्रवार देर शाम उस समय हड़कंप मच गया, जब दारुल उलूम डंपिंग साइट के पास दो खूंखार तेंदुओं को खुलेआम घूमते देखा गया। इस घटना के बाद से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है और स्थानीय लोगों ने वन्यजीव विभाग से तुरंत कार्रवाई की मांग की है।
बारामूला जिले के बोनियार क्षेत्र स्थित दारुल उलूम डंपिंग साइट के पास शुक्रवार देर शाम दो तेंदुओं के देखे जाने से इलाके में दहशत का माहौल फैल गया है। स्थानीय लोगों के अनुसार दोनों तेंदुए कुछ समय तक इलाके में घूमते रहे, जिसके बाद लोगों ने इसकी सूचना वन विभाग और स्थानीय प्रशासन को दी।
स्थानीय निवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि इलाके में तुरंत वन विभाग की टीम तैनात की जाए ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके। लोगों ने बच्चों और आम नागरिकों से सतर्क रहने तथा रात के समय अकेले बाहर न निकलने की अपील भी की है। वन विभाग के अधिकारियों ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है और इलाके में निगरानी बढ़ा दी गई है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here