Samba: शिव मंदिर में चौंकाने वाली वस्तु मिलने से हड़कंप, Police ने शुरू की जांच

Edited By Neetu Bala, Updated: 30 May, 2026 02:01 PM

samba uproar after shocking object found in shiva temple police launch investi

सूचना मिलते ही रामगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पूरे इलाके को घेर लिया।

सांबा ( दिनेश ठाकुर) :  जिला सांबा के रामगढ़ क्षेत्र से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। यहां के गांव गुडवाल में एक प्राचीन शिव मंदिर के कुएं की सफाई के दौरान एक पुराना और ज़ंग लगा हुआ रॉकेट लॉन्चर (RL) का राउंड बरामद हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार, आज यानी 30 मई 2026 दोपहर करीब 12:40 बजे शिव मंदिर में बने कुएं की नियमित सफाई का काम चल रहा था उसी दौरान यह एक पुराना और जंग लगा हुआ रॉकेट लॉन्चर का राउंड मिला। 

घटना की सूचना तुरंत स्थानीय पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही रामगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पूरे इलाके को घेर लिया और सावधानीपूर्वक उस RL राउंड को अपने कब्जे में ले लिया। इस संबंध में आगे की जांच चल रही है। 

PunjabKesari

PunjabKesari

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!