Edited By Neetu Bala, Updated: 31 May, 2026 04:43 PM

बह के समय धूप-छांव की आंख-मिचौली चलती रही, लेकिन पारा नीचे आने के कारण लोगों को उमस और तेज गर्मी का एहसास नहीं हुआ।
जम्मू ( रोशनी ) : बीते दिनों हुई बारिश के बाद जम्मू के मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। तापमान में 8.2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है, जिसके बाद रविवार को सुबह अधिकतम तापमान 31 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। तापमान गिरने से लोगों को भीषण गर्मी से कुछ राहत मिली है। रविवार को जम्मू का मौसम मिला-जुला रहा। सुबह के समय धूप-छांव की आंख-मिचौली चलती रही, लेकिन पारा नीचे आने के कारण लोगों को उमस और तेज गर्मी का एहसास नहीं हुआ।
मौसम विभाग के अनुसार यह राहत ज्यादा दिन नहीं टिकेगी। आने वाले दिनों में जम्मू में गर्मी का प्रकोप और बढ़ेगा। विभाग का कहना है कि 3 जून तक गर्मी से राहत मिलने की कोई संभावना नहीं है और लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ेगा। हालांकि 4 और 5 जून को मौसम में बदलाव की संभावना जताई गई है। अगर बारिश होती है तो तापमान में फिर से गिरावट आ सकती है और लोगों को गर्मी से कुछ हद तक राहत मिलेगी।
फिलहाल जम्मूवासियों को सलाह दी गई है कि तेज धूप में बाहर निकलने से बचें, ज्यादा पानी पिएं और गर्मी से बचाव के उपाय करें।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here