RS Pura में बिजली उपभोक्ताओं का हंगामा, बड़े आंदोलन की दी चेतावनी

Edited By Neetu Bala, Updated: 29 May, 2026 04:16 PM

power consumers create uproar in rs pura

उपभोक्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि उनकी समस्या का जल्द समाधान नहीं किया गया तो आने वाले दिनों में बड़ा आंदोलन किया जाएगा।

आर एस पुरा ( मुकेश ) :  जम्मू-कश्मीर के आर.एस. पुरा क्षेत्र में स्मार्ट मीटर लगने के बाद बिजली के 'करंट' ने आम जनता का बजट बिगाड़ दिया है। आर.एस. पुरा क्षेत्र में बिजली के बढ़े हुए बिलों को लेकर लोगों में भारी नाराजगी देखने को मिली है। गुस्साए उपभोक्ता Jammu Power Distribution Corporation Limited के मीरां साहिब कार्यालय पहुंचे और विभाग की कार्यप्रणाली के खिलाफ जोरदार रोष प्रदर्शन किया।

उपभोक्ताओं का कहना था कि स्मार्ट मीटर लगाए जाने के बाद से उनके बिजली बिल पहले के मुकाबले दोगुने आने लगे हैं। कई लोगों को लाखों रुपए के बिल भेजे गए हैं, जिससे आम जनता परेशान है।

लोगों ने बताया कि कई दुकानदारों की दुकानें लंबे समय से बंद पड़ी हैं, इसके बावजूद विभाग की ओर से हजारों रुपए के बिल जारी कर दिए गए। प्रदर्शन के दौरान उपभोक्ताओं ने विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए गलत बिलों को तुरंत ठीक करने की मांग उठाई है।

इस मौके पर विभागीय अधिकारियों ने कुछ मामलों में गलती स्वीकार करते हुए संबंधित बिलों की जांच कर सुधार का आश्वासन दिया। उपभोक्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि उनकी समस्या का जल्द समाधान नहीं किया गया तो आने वाले दिनों में बड़ा आंदोलन किया जाएगा।

PunjabKesari

 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!