Edited By Sunita sarangal, Updated: 04 Jun, 2026 01:01 PM

स्थानीय लोगों का कहना है कि किसी मरीज को आपातकालीन स्थिति में रक्त की आवश्यकता पड़ने पर उसे जम्मू रेफर किया जाता है।
अखनूर(रोहित मिश्रा): अखनूर उप-जिला अस्पताल में ब्लड बैंक की सुविधा न होने के कारण क्षेत्र की आम जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। अस्पताल की इमारत तो तैयार कर दी गई है, लेकिन आज भी यहां रक्त भंडारण एवं ब्लड बैंक की व्यवस्था उपलब्ध नहीं है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि किसी मरीज को आपातकालीन स्थिति में रक्त की आवश्यकता पड़ने पर उसे जम्मू रेफर किया जाता है। ऐसे में समय पर रक्त न मिलने के कारण मरीज की जान पर भी बन सकती है। लोगों का कहना है कि गंभीर परिस्थितियों में हर मिनट महत्वपूर्ण होता है और जम्मू पहुंचने में लगने वाला समय मरीज के लिए घातक साबित हो सकता है।
क्षेत्रवासियों ने प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग से मांग की है कि अखनूर अस्पताल में शीघ्र ब्लड बैंक स्थापित किया जाए ताकि लोगों को समय पर उपचार मिल सके और अनमोल जिंदगियों को बचाया जा सके।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here