Edited By Neetu Bala, Updated: 10 Jun, 2026 02:29 PM

प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि इलाके का ट्रांसफार्मर ओवरलोड होने के कारण हर दूसरे दिन जल जाता है।
जम्मू ( रोशनी ) : जम्मू नगर निगम के वार्ड नंबर 72 के अंतर्गत सजादपुर इलाके में बिजली विभाग के खिलाफ लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। बार-बार ट्रांसफार्मर जलने और घंटों बिजली गुल रहने से परेशान स्थानीय निवासियों ने मंगलवार को सड़कों पर उतरकर जोरदार प्रदर्शन किया।
प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि इलाके का ट्रांसफार्मर ओवरलोड होने के कारण हर दूसरे दिन जल जाता है। इससे भीषण गर्मी में लोगों को बिना बिजली-पानी के रहना पड़ रहा है। बच्चों की पढ़ाई और बुजुर्गों की सेहत पर भी बुरा असर पड़ रहा है।
स्थानीय लोगों ने कहा कि 42 डिग्री तापमान में हम पिछले 10 दिन से परेशान हैं। शिकायत के बाद भी बिजली विभाग सिर्फ अस्थायी मुरम्मत कर देता है हमें स्थायी समाधान चाहिए।
लोगों ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द ही पुराने ट्रांसफार्मर को अपग्रेड कर अधिक क्षमता वाला ट्रांसफार्मर नहीं लगाया गया तो आंदोलन और बड़ा किया जाएगा। फिलहाल बिजली विभाग के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर लोगों को आश्वासन दिया है कि 2 दिन के अंदर समस्या का समाधान किया जाएगा।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here