Edited By Neetu Bala, Updated: 21 Feb, 2026 10:44 AM

जम्मू कश्मीर के कई इलाकों में तेंदुओं का दिखाई देना आम बात होती जा रही है।
बारामूला ( रेजवान मीर ) : जम्मू कश्मीर के कई इलाकों में तेंदुओं का दिखाई देना आम बात होती जा रही है। शाह मोहल्ला रंगवार क्षेत्र में बीती रात दो तेंदुओं के घूमने की घटना CCTV कैमरे में कैद हुई है। तेंदुओं की मौजूदगी से इलाके में दहशत का माहौल बन गया है।
स्थानीय लोगों के अनुसार, तेंदुए देर रात रिहायशी इलाकों के पास देखे गए, जिसके बाद लोगों ने तुरंत वन विभाग और प्रशासन को सूचित किया। प्रशासन ने एहतियात के तौर पर क्षेत्रवासियों को घरों के अंदर रहने और बच्चों को बाहर न भेजने की सलाह दी है। साथ ही, लोगों से अपील की गई है कि वे तेंदुओं को देखने की स्थिति में घबराएं नहीं और तुरंत संबंधित विभाग को सूचना दें।
वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर निगरानी कर रही है और तेंदुओं को सुरक्षित तरीके से पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं। प्रशासन ने लोगों से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि अफवाहों पर ध्यान न दें और आधिकारिक जानकारी पर ही भरोसा करें।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here