Edited By Neetu Bala, Updated: 27 Sep, 2026 05:36 PM

पुलिस ने लोगों से अपील की है कि मामले से संबंधित कोई भी जानकारी मिलने पर तुरंत पुलिस को सूचित करें। फिलहाल पुलिस ने जांच आगे बढ़ा दी है और घटनास्थल के आसपास के तथ्यों को खंगाला जा रहा है।
अखनूर ( किशोर ) : गांव सजवाल गांव में रविवार को सड़क किनारे एक लिफाफे में नवजात का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। शव मिलने की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि नवजात का शव यहां किसने और किन परिस्थितियों में छोड़ा।
घटना के बाद गांव में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। पुलिस द्वारा आसपास के क्षेत्र में जानकारी जुटाने के साथ-साथ मामले से जुड़े संभावित पहलुओं की जांच की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजे जाने तथा जांच के बाद ही नवजात की मौत के कारणों और अन्य तथ्यों का पता चल सकेगा।
पुलिस ने लोगों से अपील की है कि मामले से संबंधित कोई भी जानकारी मिलने पर तुरंत पुलिस को सूचित करें। फिलहाल पुलिस ने जांच आगे बढ़ा दी है और घटनास्थल के आसपास के तथ्यों को खंगाला जा रहा है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here