Edited By Neetu Bala, Updated: 08 Aug, 2026 05:13 PM

अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि इस हादसे में SSB की 37वीं बटालियन का काफिला शामिल था, जो श्रीनगर से जम्मू की ओर जा रहा था।
बनिहाल ( बिलाल बानी ) : जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे पर शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है जिसमें बल के तीन जवान घायल हो गए हैं। शनिवार को जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे पर केलामोड़ टनल के पास SSB (सशस्त्र सीमा बल) के काफिले की तीन गाड़ियों की आपस में भयानक टक्कर हुई है, जिससे सेना बल के तीन जवान घायल हो गए हैं। अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि इस हादसे में SSB की 37वीं बटालियन का काफिला शामिल था, जो श्रीनगर से जम्मू की ओर जा रहा था।
शुरुआती जानकारी के मुताबिक, केलामोड़ टनल के पास काफिले की तीन गाड़ियां आपस में टकरा गईं, जिससे SSB के तीन जवान घायल हो गए। अधिकारियों ने बताया कि घायल जवानों को मौके पर ही तुरंत मेडिकल मदद दी गई है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here