अमरनाथ यात्रा से पहले सतर्क सुरक्षा एजेंसियां, National Highway पर हुई मॉक ड्रिल

Edited By Sunita sarangal, Updated: 23 Jun, 2026 04:41 PM

security agencies mock drill at jammu kashmir national highway

जानकारी के अनुसार अमरनाथ यात्रा से पहले जम्मू-कश्मीर पुलिस, भारतीय सेना, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) और अन्य सुरक्षा व आपातकालीन एजेंसियों ने मिलकर रामबन ज़िले में मॉक ड्रिल में भाग लिया।

रामबन(बिलाल वानी): जम्मू-कश्मीर में 3 जुलाई, 2026 से अमरनाथ यात्रा शुरू होने जा रही है। इस यात्रा को लेकर जम्मू-कश्मीर पुलिस सहित सभी सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर हैं। इस दौरान सुरक्षा एजेंसियों द्वारा पूरे केंद्र शासित प्रदेश का चप्पा-चप्पा खंगाला जा रहा है। यात्रा के दौरान सुरक्षा को लेकर एजेंसियां कोई भी कोताही नहीं बरतना चाहतीं। इसी के चलते आज सुरक्षाबलों द्वारा रामबन में मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया।

जानकारी के अनुसार अमरनाथ यात्रा से पहले जम्मू-कश्मीर पुलिस, भारतीय सेना, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) और अन्य सुरक्षा व आपातकालीन एजेंसियों ने मिलकर रामबन ज़िले में मॉक ड्रिल में भाग लिया। इस दौरान सुरक्षाबलों ने जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे पर संयुक्त मॉक ड्रिल और तैयारी से जुड़े अभ्यास किए। इन अभ्यासों का मकसद यात्रा शुरू होने से पहले ऑपरेशनल तैयारी, आपातकालीन स्थिति में कार्रवाई, काफिले की सुरक्षा, लोगों को सुरक्षित निकालने की प्रक्रिया और अलग-अलग एजेंसियों के बीच तालमेल को परखना है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!