Samba : इस इलाके में मोर्टार बम मिलने से हड़कंप, फैली सनसनी

Edited By Neetu Bala, Updated: 09 Jun, 2025 04:33 PM

there was a stir in samba due to the discovery of a bomb

इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है और लोग घबराए हुए हैं।

सांबा  (अजय सिंह) : सांबा मानसर मार्ग पर मनानू गांव में एक पुराना मोर्टार शैल मिलने से हड़कंप मच गया। यह मोर्टार शैल बसंतर नदी के किनारे पाया गया था। स्थानीय लोगों ने इसे देखकर तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने बम डिस्पोजल टीम को बुलाकर शैल को सुरक्षित तरीके से अपने कब्जे में ले लिया। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है और लोग घबराए हुए हैं। 

PunjabKesari

ये भी पढ़ेंः  Heat wave के चलते J&K में Yellow Alert, जानें कब मिलेगी राहत !

पुलिस और अधिकारियों का कहना है कि यह मोर्टार शैल काफी पुराना है और फिलहाल इलाके को पूरी तरह सुरक्षित कर दिया गया है। जांच जारी है ताकि यह पता लगाया जा सके कि यह शैल यहां कैसे आया।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!