झेलम नदी पर देखने को मिला खौफनाक मंजर, युवक के कूदते ही लोगों में मचा हड़कंप

Edited By Neetu Bala, Updated: 18 Feb, 2026 05:30 PM

a horrifying scene was witnessed on the jhelum river

बारामूला में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक युवक ने कथित रूप से आत्महत्या के इरादे से झेलम नदी में छलांग लगा दी।

बारामूला ( रेजवान मीर) :  बारामूला में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक युवक ने कथित रूप से आत्महत्या के इरादे से झेलम नदी में छलांग लगा दी। घटना की सूचना मिलते ही आसपास मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया।

मौके पर मौजूद ओल्ड टाउन (शरी खास) के 3-4 बहादुर युवकों ने बिना समय गंवाए नदी में छलांग लगाई और युवक को पकड़कर सुरक्षित बाहर निकाल लिया। इस दौरान स्थानीय किश्ती चालकों (नाविकों) ने भी सराहनीय भूमिका निभाई और रेस्क्यू ऑपरेशन में पूरा सहयोग दिया।

युवकों की सतर्कता और साहस के चलते एक कीमती जान बच गई। स्थानीय लोगों ने जान बचाने वाले युवकों और किश्ती चालकों की बहादुरी की जमकर सराहना की है।

घटना के बाद युवक को प्राथमिक उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से अपील की है कि ऐसे स्थानों पर सुरक्षा इंतजाम और काउंसलिंग व्यवस्था को और मजबूत किया जाए ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।

PunjabKesari

PunjabKesari

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!