नौकरी दिलाने के बहाने 23 लाख का Fraud, आरोपियों के खिलाफ Court में Chargesheet दाखिल

Edited By Sunita sarangal, Updated: 27 Jul, 2026 12:06 PM

srinagar fraud news

प्रवक्ता के अनुसार गुलाम मोहम्मद शेख उर्फ गुलजार, मोहम्मद यूसुफ वानी और मोहम्मद अब्दुल्ला मीर के खिलाफ यह आरोपपत्र दाखिल किया गया है।

श्रीनगर: कश्मीर की आर्थिक अपराध शाखा (ई.ओ.डब्ल्यू.) ने सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर धोखाधड़ी करने से जुड़े मामले में 3 आरोपियों के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया है। जांच एजेंसी के एक प्रवक्ता ने रविवार को यह जानकारी दी।

प्रवक्ता के अनुसार गुलाम मोहम्मद शेख उर्फ गुलजार, मोहम्मद यूसुफ वानी और मोहम्मद अब्दुल्ला मीर के खिलाफ यह आरोपपत्र दाखिल किया गया है। उन्होंने कहा कि आर्थिक अपराध शाखा, कश्मीर ने सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर धोखाधड़ी करने वाले गिरोह के 3 सदस्यों के खिलाफ श्रीनगर स्थित मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में आरोपपत्र दाखिल किया है।

मामले का विवरण देते हुए प्रवक्ता ने बताया कि आर्थिक अपराध शाखा को एक शिकायत मिली थी, जिसमें आरोप लगाया गया था कि मुख्य आरोपी गुलाम मोहम्मद शेख ने सरकारी नौकरी दिलाने का झूठा वादा कर शिकायतकर्ताओं से 23 लाख रुपये ठग लिए। उन्होंने बताया कि आरोपियों ने नौकरी के प्रस्तावों को वास्तविक दिखाने के लिए फर्जी नियुक्ति आदेश, पहचान-पत्र, नियुक्ति-पत्र तथा पुलिस एवं अपराध अन्वेषण विभाग (सी.आई.डी.) के जाली सत्यापन दस्तावेज तैयार किए थे।

प्रवक्ता ने कहा कि जांच के दौरान आरोप सही पाए गए और यह साबित हुआ कि आरोपियों ने शिकायतकर्ताओं के साथ धोखाधड़ी की। जांच पूरी होने और पर्याप्त साक्ष्य जुटाए जाने के बाद आर्थिक अपराध शाखा, कश्मीर ने अदालत में आरोपपत्र दाखिल कर दिया। हालांकि आर्थिक अपराध शाखा ने इस गिरोह में शामिल दो अन्य आरोपियों की भूमिका का अलग से उल्लेख नहीं किया है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!