Edited By Neetu Bala, Updated: 16 Sep, 2026 01:26 PM

अपनी लंबित मांगों को लेकर नेशनल हेल्थ मिशन (NHM) के कर्मचारियों का आंदोलन बुधवार को आठवें दिन भी जारी रहा। इस दौरान कर्मचारियों ने जम्मू-कश्मीर सरकार एवं स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया।
आर.एस. पुरा (मुकेश) : अपनी लंबित मांगों को लेकर नेशनल हेल्थ मिशन (NHM) के कर्मचारियों का आंदोलन बुधवार को आठवें दिन भी जारी रहा। इस दौरान कर्मचारियों ने जम्मू-कश्मीर सरकार एवं स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान भाजपा विधायक डॉ. नरेंद्र सिंह रैना और विधायक प्रोफेसर गारू राम भगत भी धरना स्थल पर पहुंचे और NHM कर्मचारियों की मांगों का समर्थन किया। इस मौके पर प्रदर्शनकारियों ने दोनों विधायकों को अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा।
विधायकों ने कहा कि NHM कर्मचारियों द्वारा उठाई जा रही मांगें जायज हैं और भारतीय जनता पार्टी पूरी तरह से उनके साथ खड़ी है। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर भाजपा गंभीर है और आने वाले विधानसभा सत्र में एनएचएम कर्मचारियों का मुद्दा जोरदार तरीके से उठाया जाएगा।
उन्होंने कहा कि सरकार को एनएचएम कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के लिए केंद्र सरकार के साथ बातचीत करनी चाहिए। दोनों नेताओं ने कहा कि इस मामले को लेकर भाजपा स्तर पर भी संबंधित पक्षों के साथ संपर्क में है और कर्मचारियों की मांगों के समाधान के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here