NCB हेडक्वार्टर की सुरक्षा पर सवाल, हिरासत में लिया नशा तस्करी का आरोपी फरार

Edited By Neetu Bala, Updated: 07 Sep, 2026 01:14 PM

questions raised over security at ncb headquarters

पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि वह NCB मुख्यालय से किस तरह फरार हुआ और इस दौरान उसे किसी ने मदद तो नहीं दी।

जम्मू ( तनवीर सिंह ) :  जम्मू-कश्मीर केंद्र शासित प्रदेश के जम्मू संभाग में NCB हेडक्वार्टर से नशा तस्करी के एक आरोपी के फरार होने का मामला सामने आया है। आरोपी की पहचान पुलवामा के काकापोरा निवासी आकिब बशीर के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, आकिब बशीर को सांबा में 522 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया गया था। जांच में उसके एक नार्को मॉड्यूल से जुड़े होने की बात सामने आई थी।

बताया जा रहा है कि वह बीती रात NCB की हिरासत से फरार हो गया। घटना के बाद जम्मू-कश्मीर पुलिस ने आरोपी की तलाश के लिए कई टीमें गठित की हैं। पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां उसके संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। फिलहाल आरोपी की तलाश जारी है। पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि वह NCB मुख्यालय से किस तरह फरार हुआ और इस दौरान उसे किसी ने मदद तो नहीं दी।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!