Edited By Neetu Bala, Updated: 12 Apr, 2026 02:10 PM

स्थानीय लोगों से भी अपील की गई है कि वे किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत सुरक्षाबलों को दें।
सांबा (अजय ): जम्मू-कश्मीर के सांबा जिले के पंगदौर इलाके में बीती देर रात दो संदिग्ध व्यक्तियों की मूवमेंट देखे जाने से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों द्वारा संदिग्ध गतिविधि की सूचना मिलते ही सुरक्षा एजेंसियां तुरंत हरकत में आ गईं। सूचना के आधार पर बीएसएफ, आर्मी और जम्मू कश्मीर पुलिस ने संयुक्त रूप से इलाके की घेराबंदी कर व्यापक तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। पूरे क्षेत्र को हाई अलर्ट पर रखा गया है और आने-जाने वाले हर व्यक्ति की सख्ती से जांच की जा रही है।
सुरक्षा बलों द्वारा संदिग्धों की तलाश में सर्च ऑपरेशन लगातार जारी है। अधिकारियों के मुताबिक, इलाके में हर संदिग्ध गतिविधि पर कड़ी नजर रखी जा रही है और किसी भी तरह की चूक न हो, इसके लिए अतिरिक्त बल भी तैनात किए गए हैं।
स्थानीय लोगों से भी अपील की गई है कि वे किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत सुरक्षाबलों को दें।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here