Poonch में Landslide से भारी तबाही, कई मकान और स्कूल तबाह

Edited By Sunita sarangal, Updated: 03 Aug, 2026 10:49 AM

landslide in poonch

स्थिति उस समय और अधिक गंभीर हो गई जब भूस्खलन कब्रिस्तान के समीप तक पहुंच गया। इससे कब्रिस्तान को भी नुकसान पहुंचने की आशंका बढ़ गई है और पूरे क्षेत्र में लगातार जमीन खिसकने का खतरा बना हुआ है।

मेंढर(धनुज शर्मा): उप-मंडल मेंढर के सुरहोटी जबरां गांव में हुए भीषण भूस्खलन ने भारी तबाही मचा दी है। भूस्खलन की चपेट में आने से एक स्कूल और कई रिहायशी मकान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए हैं, जबकि अनेक अन्य मकानों में गहरी दरारें पड़ गई हैं, जिससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।

स्थिति उस समय और अधिक गंभीर हो गई जब भूस्खलन कब्रिस्तान के समीप तक पहुंच गया। इससे कब्रिस्तान को भी नुकसान पहुंचने की आशंका बढ़ गई है और पूरे क्षेत्र में लगातार जमीन खिसकने का खतरा बना हुआ है।

स्थानीय लोगों के अनुसार, पिछले कई दिनों से लगातार भूस्खलन जारी है और जमीन अब भी खिसक रही है। हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं, जिसके कारण कई परिवार अपने घरों और जान-माल की सुरक्षा को लेकर भय और अनिश्चितता के माहौल में जीवन व्यतीत कर रहे हैं।

ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते प्रभावी कदम नहीं उठाए गए तो और अधिक मकान, सार्वजनिक ढांचा तथा कब्रिस्तान भी इसकी चपेट में आ सकते हैं। इससे बड़े पैमाने पर संपत्ति का नुकसान होने के साथ-साथ लोगों की जान को भी गंभीर खतरा पैदा हो सकता है।

प्रभावित लोगों ने सरकार और जिला प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप करने की मांग करते हुए भू-वैज्ञानिकों एवं तकनीकी विशेषज्ञों की टीम भेजकर स्थिति का विस्तृत आकलन कराने तथा आवश्यक सुरक्षा एवं रोकथाम के उपाय तत्काल शुरू करने की अपील की है।

ग्रामीणों ने यह भी मांग की है कि संवेदनशील एवं खतरे वाले क्षेत्रों में रहने वाले परिवारों को बिना किसी देरी के सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरित किया जाए ताकि किसी भी संभावित जनहानि को रोका जा सके।

साथ ही, स्थानीय निवासियों ने मेंढर क्षेत्र के सभी जनप्रतिनिधियों, राजनीतिक नेताओं एवं समाजसेवियों से प्रभावित गांव का दौरा कर पीड़ित परिवारों के साथ खड़े होने तथा हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने की अपील की है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!