Rajouri में संदिग्ध परिस्थितियों में 2 लोगों की मौ*त, पुलिस जांच में जुटी

Edited By Neetu Bala, Updated: 27 Jul, 2026 12:48 PM

2 people died under suspicious circumstances in rajouri

पुलिस अधिकारियों के अनुसार फिलहाल मौत के कारणों को लेकर कोई निष्कर्ष नहीं निकाला गया है।

राजौरी (शिवम) :  राजौरी जिले में रविवार को संदिग्ध परिस्थितियों में दो अलग-अलग लोगों की मौत के मामलों ने सनसनी फैला दी। एक ओर बस अड्डे के समीप स्थित एक होटल में वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पूर्व सैनिक फारूक खान मृत पाए गए, जबकि दूसरी और खेओरा क्षेत्र में एक किराये के मकान से 21 वर्षीय युवक का शव बरामद हुआ।

 पहली घटना में मंजाकोट निवासी वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पूर्व सैनिक फारूक खान शनिवार को राजौरी में कांग्रेस पार्टी के एक कार्यक्रम में भाग लेने आए थे। कार्यक्रम के बाद उन्होंने बस अड्डे के समीप स्थित एक होटल में कमरा लिया और रात वहीं ठहरे।

रविवार सुबह काफी देर तक कमरे से कोई गतिविधि नहीं होने पर होटल कर्मचारियों ने दरवाजा खोलकर देखा, जहां फारूक खान अचेत अवस्था में पड़े मिले। सूचना मिलने पर थाना राजौरी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम व अन्य मेडिको-लीगल औपचारिकताओं के लिए सरकारी मैडिकल कॉलेज (जी.एम.सी.) राजौरी भेज दिया।

पुलिस ने होटल के कमरे और आसपास के क्षेत्र का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य जुटाने शुरू कर दिए हैं, साथ ही होटल कर्मचारियों, प्रबंधन और मृतक के संपर्क में रहे लोगों से पूछताछ की जा रही है। होटल में लगे CCTV कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है, ताकि घटना से पहले और बाद की गतिविधियों का पता लगाया जा सके।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार फिलहाल मौत के कारणों को लेकर कोई निष्कर्ष नहीं निकाला गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट, फोरैंसिक जांच और अन्य वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर ही वास्तविक कारण स्पष्ट हो सकेगा। जांच पूरी होने तक किसी भी संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता।

फारूक खान भारतीय सेना के पूर्व सैनिक थे और लंबे समय से कांग्रेस पार्टी से जुड़े हुए थे। मंजाकोट क्षेत्र में वे एक सक्रिय सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यकर्ता के रूप में जाने जाते थे। उनके निधन की खबर फैलते ही कांग्रेस कार्यकर्त्ताओं, जनप्रतिनिधियों और स्थानीय लोगों में शोक की लहर दौड़ गई। विभिन्न राजनीतिक एवं सामाजिक संगठनों ने उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए इसे क्षेत्र की बड़ी क्षति बताया।

इसी बीच रविवार को राजौरी शहर के खेओरा क्षेत्र में भी एक अलग घटना सामने आई। यहां एक किराये के मकान के बाथरूम में 21 वर्षीय युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान दशरथ राम (21) पुत्र नंद राम, निवासी रुपयाला, जिला पश्चिम चंपारण (बिहार), वर्तमान निवासी वार्ड नंबर-1, दानिशाबाद कॉलोनी, स्पोर्ट्स स्टेडियम खेओरा, राजौरी के रूप में हुई है। बताया गया कि वह किराये के मकान में रह रहा था।

सूचना मिलने पर थाना राजौरी पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए GMC राजौरी भेज दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!