Edited By Sunita sarangal, Updated: 31 Jul, 2026 11:27 AM

जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे (NH-44) को लेकर जम्मू-कश्मीर ट्रैफिक पुलिस द्वारा अपडेट जारी किया गया है।
जम्मू डेस्क(तनवीर सिंह): जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे (NH-44) को लेकर जम्मू-कश्मीर ट्रैफिक पुलिस द्वारा अपडेट जारी किया गया है। जानकारी के अनुसार NH-44 अभी भी बंद है। इसके चलते विभाग ने यात्रियों से अपील की है कि वे नेशनल हाईवे पर सफर करने से पहले विभाग की आधिकारिक वैबसाइट पर अपडेट पढ़ लें।
जानकारी के अनुसार विभाग द्वारा जारी अपडेट के अनुसार सुबह 10:00 बजे तक जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे (NH-44) बंद है। जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे (NH-44) पर जखेनी (उधमपुर ज़िला) और गंगरू, बनिहाल (रामबन ज़िला) के बीच सड़क ठीक करने का काम चल रहा है। कल जारी की गई एडवाइज़री के अनुसार, NH-44 पर सभी तरह की गाड़ियों की आवाजाही बंद है। यात्रियों को सलाह दी जाती है कि जब तक सड़क गाड़ियों के चलने लायक न हो जाए, तब तक यात्रा न करें। कृपया अफ़वाहों पर ध्यान न दें और सड़क की स्थिति जानने के लिए ट्रैफ़िक पुलिस के ट्विटर हैंडल, फ़ेसबुक पेज या TCU से संपर्क करें।
जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे (NH-44) से जुड़े या किसी भी ट्रैफिक अपडेट के लिए इन नंबरों पर संपर्क करें -
TCU जम्मू (0191-2459048, 0191-2740550, 9419147732, 103)
श्रीनगर (0194-2450022, 2485396, 18001807091, 103)
रामबन (9419993745, 1800-180-7043)
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here