तवी नदी में अचानक बढ़ा जलस्तर, जम्मू पुलिस–SDRF ने बचाई 2 की जान

Edited By Neetu Bala, Updated: 23 Jul, 2026 02:45 PM

jammu police and sdrf save two lives

। जम्मू पुलिस ने इसमें शामिल सभी टीमों की त्वरित प्रतिक्रिया और आपसी तालमेल की सराहना की, जिससे फंसे हुए लोगों को सुरक्षित बचाया जा सका।

जम्मू ( तनवीर सिंह )  :  जम्मू कश्मीर केंद्र शासित प्रदेश में जिस तरह लगातार बारिश हो रही है और सूर्यपुत्री तवी का जलस्थर भी अब बनना शुरू हो चुका है, वहीं एक तेज और बेहतर तालमेल वाले बचाव अभियान में, जम्मू पुलिस और स्टेट डिजास्टर रिस्पॉन्स फोर्स (SDRF) ने फलियां मंडल के प्रमबली के पास तवी नदी में पानी का स्तर अचानक बढ़ने के कारण फंसे दो लोगों को सफलतापूर्वक बचाया।

बचाए गए लोगों की पहचान 25 वर्षीय फरमान अली (पिता बशीर अहमद, निवासी अलोरा) और 28 वर्षीय फारूक अहमद (पिता अली हुसैन, निवासी सोहंजना) के तौर पर हुई है। दोनों सुबह अपने मवेशियों को चराने के लिए नदी के पास गए थे, तभी पानी का स्तर अचानक बढ़ गया और वे नदी के बीच में फंस गए।
सूचना मिलने पर, फलियां मंडल पुलिस पोस्ट ने PCR जम्मू के ज़रिए SDRF को तुरंत अलर्ट किया। तुरंत कार्रवाई करते हुए, SDPO सिटी साउथ, फलियां मंडल पुलिस पोस्ट के इंचार्ज, पुलिसकर्मी और SDRF की टीम मौके पर पहुंची और एक साथ मिलकर बचाव अभियान शुरू किया।

लगातार और सावधानीपूर्वक किए गए प्रयासों के बाद, दोनों लोगों को बिना किसी चोट के सुरक्षित बचा लिया गया और बाद में उनके परिवार वालों को सौंप दिया गया। जम्मू पुलिस ने इसमें शामिल सभी टीमों की त्वरित प्रतिक्रिया और आपसी तालमेल की सराहना की, जिससे फंसे हुए लोगों को सुरक्षित बचाया जा सका।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!