Samba: संदिग्ध की हलचल से इलाके में हड़कंप, हरकत में आए सेना के जवान

Edited By Neetu Bala, Updated: 11 Jun, 2025 11:13 AM

samba suspect s movement creates panic in the area

घटना की गंभीरता को देखते हुए सुरक्षा एजेंसियां रात में ही हरकत में आ गईं

सांबा ( अजय ) : जम्मू-कश्मीर के सीमावर्ती जिले सांबा के नड ब्लॉक के सदयाली गांव में उस समय हड़कंप मच गया जब बीती रात एक महिला द्वारा संदिग्ध व्यक्ति को देखे जाने की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस, स्पेशल ऑपरेशंस ग्रुप (SOG) और सेना की संयुक्त टीम ने इलाके में तुरंत तलाशी अभियान शुरू किया। घटना की गंभीरता को देखते हुए सुरक्षा एजेंसियां रात में ही हरकत में आ गईं और पूरे इलाके को घेरकर तलाशी अभियान चलाया गया।

PunjabKesari

सुरक्षा बलों ने आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल करते हुए ड्रोन की मदद से भी इलाके की गहन निगरानी की, लेकिन रातभर चले इस अभियान में किसी भी संदिग्ध की मौजूदगी की पुष्टि नहीं हो पाई। ग्रामीणों में भय का माहौल है, हालांकि सुरक्षा एजेंसियों ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है।

PunjabKesari

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!