राष्ट्रीय एकता दिवस 2026 पर बारामूला में ‘रन फॉर यूनिटी’ का आयोजन, DC ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

Edited By Sunita sarangal, Updated: 31 Oct, 2026 10:37 AM

run for unity at national unity day 2026

राष्ट्रीय एकता दिवस 2026 के उपलक्ष्य में आज बारामूला में ‘रन फॉर यूनिटी’ का आयोजन किया गया।

बारामूला(रिजवान मीर): राष्ट्रीय एकता दिवस 2026 के उपलक्ष्य में आज बारामूला में ‘रन फॉर यूनिटी’ का आयोजन किया गया। इस दौड़ को उपायुक्त (डी.सी.) बारामूला ने डाक बंगला बारामूला से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। दौड़ का समापन शौकत अली स्टेडियम में हुआ।

इस कार्यक्रम में सिविल सोसाइटी, व्यापारी वर्ग, ट्रांसपोर्टर, स्ट्रीट वेंडर्स यूनियन, विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों, सरकारी कर्मचारियों, सेना, सी.आर.पी.एफ., जम्मू-कश्मीर पुलिस, एस.डी.आर.एफ. तथा शिक्षा, स्वास्थ्य और नगर परिषद विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य समाज के सभी वर्गों में राष्ट्रीय एकता, अखंडता, शांति और भाईचारे का संदेश फैलाना तथा देश की मजबूती और प्रगति के लिए सभी नागरिकों को एकजुट रहने के लिए प्रेरित करना था।

‘रन फॉर यूनिटी’ के माध्यम से आपसी एकजुटता और सामूहिक जिम्मेदारी की भावना को प्रदर्शित किया गया। प्रतिभागियों ने देश की एकता और अखंडता को बनाए रखने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

इस कार्यक्रम में विविधता में एकता के महत्व पर विशेष जोर दिया गया और विशेष रूप से युवा पीढ़ी को एक मजबूत, शांतिपूर्ण और एकजुट भारत के निर्माण में योगदान देने का संदेश दिया गया।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!