Edited By Neetu Bala, Updated: 26 Oct, 2026 05:13 PM

जम्मू-कश्मीर के भारत के साथ विलय दिवस के अवसर पर आज प्रदेश भाजपा कार्यालय में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
जम्मू ( तनवीर सिंह ) : जम्मू-कश्मीर के भारत के साथ विलय दिवस के अवसर पर आज प्रदेश भाजपा कार्यालय में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान महाराजा हरि सिंह, पंडित दीनदयाल उपाध्याय और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्रों पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर भाजपा नेताओं ने महाराजा हरि सिंह के ऐतिहासिक निर्णय को याद करते हुए कहा कि जम्मू-कश्मीर के भारत के साथ विलय में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है। उन्होंने कहा कि महाराजा हरि सिंह का यह फैसला देश की एकता और अखंडता के दृष्टिकोण से बेहद महत्वपूर्ण था।
भाजपा नेताओं ने कहा कि जम्मू-कश्मीर पहले से ही एक रियासत के रूप में अपनी अलग पहचान रखता था, लेकिन महाराजा हरि सिंह ने परिस्थितियों के बीच भारत के साथ विलय का जो निर्णय लिया, वह वास्तव में सराहनीय और ऐतिहासिक था। उन्होंने कहा कि महाराजा हरि सिंह का योगदान हमेशा याद रखा जाएगा और उनकी ऐतिहासिक भूमिका आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बनी रहेगी। कार्यक्रम के दौरान नेताओं ने राष्ट्र की एकता, अखंडता और जम्मू-कश्मीर के भारत के साथ अटूट संबंधों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता भी दोहराई।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here