Rajouri: झमाझम बारिश से बदला मौसम का मिजाज, गर्मी-उमस से लोगों को मिली राहत

Edited By Neetu Bala, Updated: 30 Aug, 2026 08:08 PM

rajouri heavy rain changes the weather

बारिश के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की गई और वातावरण में ठंडक घुलने से मौसम सुहावना हो गया।

राजौरी (शिवम) : राजौरी शहर और आसपास के क्षेत्रों में रविवार दोपहर अचानक हुई तेज बारिश से मौसम का मिजाज बदल गया। पिछले कई दिनों से गर्मी और उमस से परेशान लोगों को बारिश के बाद राहत मिली। बारिश के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की गई और वातावरण में ठंडक घुलने से मौसम सुहावना हो गया।

कुछ दिनों से क्षेत्र में तेज धूप के साथ उमस का दौर जारी था, जिससे लोगों को दिन के समय काफी परेशानी हो रही थी। रविवार दोपहर आसमान में बादल छाने के बाद अचानक तेज बारिश शुरू हो गई। कुछ ही देर में शहर की सड़कों और बाजारों में पानी बहता नजर आया। बारिश के दौरान लोगों को आवागमन में थोड़ी परेशानी हुई, लेकिन बारिश थमने के बाद मौसम काफी खुशनुमा हो गया।

बारिश के बाद चली ठंडी हवाओं और आसमान में छाए बादलों ने लोगों को गर्मी से राहत दिलाई। स्थानीय लोगों ने कहा कि लंबे समय से बनी गर्मी और उमस के बीच हुई यह बारिश राहत लेकर आई है। शाम तक मौसम में ठंडक बनी रही, जिससे लोगों ने सुहावने मौसम का आनंद लिया।

वहीं, बारिश से किसानों के चेहरे भी खिल उठे हैं। किसानों ने बताया कि समय पर हुई बारिश खेतों में खड़ी फसलों के लिए लाभकारी साबित हो सकती है। बारिश से मिट्टी में नमी बढ़ेगी, जिससे फसलों की बढ़वार में मदद मिलेगी।

किसानों ने बताया कि जिले के कई पहाड़ी और ग्रामीण क्षेत्रों में मक्की की फसल अभी पूरी तरह तैयार नहीं हुई है। ऐसे में बारिश से फसल को जरूरी नमी मिलने की उम्मीद है। किसानों के अनुसार यदि आगामी दिनों में मौसम सामान्य रहा और अत्यधिक बारिश नहीं हुई तो यह बारिश मक्की की फसल के उत्पादन के लिए फायदेमंद साबित हो सकती है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!