पुंछ में बारिश ने मचाई तबाही, बाढ़ और मकान गिरने से 2 की मौ'त, कई सड़कें बंद

Edited By Urmila, Updated: 19 Jul, 2026 10:47 AM

rain wreaks havoc in poonch

जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में लगातार हो रही भारी बारिश ने भारी तबाही मचा दी है। नगर क्षेत्र में पुलस्त्य नदी उफान पर आ गई, जिससे आई बाढ़ में दो दुकानें, एक आटा चक्की और एक वाहन सर्विस स्टेशन बह गए।

पुंछ (तनुज) : जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में लगातार हो रही भारी बारिश ने भारी तबाही मचा दी है। नगर क्षेत्र में पुलस्त्य नदी उफान पर आ गई, जिससे आई बाढ़ में दो दुकानें, एक आटा चक्की और एक वाहन सर्विस स्टेशन बह गए। तेज बहाव में कई वाहन भी पानी में बह गए, जिससे लाखों रुपये के नुकसान की आशंका है।

वहीं, सुरनकोट तहसील के संगलेयानी गांव में भारी बारिश के चलते एक मकान ढह गया। हादसे में 18 वर्षीय युवक की मौत हो गई, जबकि मकान में फंसे आठ लोगों को निकालने के लिए राहत एवं बचाव कार्य चलाया गया। इसके अलावा नूना बांडी गांव में भी एक मकान गिरने से एक महिला की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

लगातार हो रही बारिश के कारण जिले के कई हिस्सों में भूस्खलन की घटनाएं भी सामने आई हैं। इसके चलते पुंछ के अधिकांश सड़क मार्ग बंद हो गए हैं और यातायात पूरी तरह प्रभावित हुआ है। प्रशासन और राहत एजेंसियां प्रभावित क्षेत्रों में बचाव एवं राहत कार्य में जुटी हुई हैं।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!