Edited By Sunita sarangal, Updated: 06 Nov, 2026 10:30 AM

अधिकारी ने कहा कि पुलिस स्टेशन CIK श्रीनगर में FIR नंबर 07/2023 के तहत दर्ज यह मामला एक कथित टेरर रिक्रूटमेंट मॉड्यूल से जुड़ा है...
श्रीनगर(मीर आफताब): जम्मू-कश्मीर पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस कश्मीर (CIK) विंग ने शुक्रवार को कश्मीर में छापेमारी शुरू की। अधिकारियों ने जानकारी देते बताया कि टेरर रिक्रूटमेंट केस के सिलसिले में कश्मीर में छह जगहों पर सर्च की जा रही है।
मामले की जानकारी देते एक अधिकारी ने बताया कि CIK टीमों ने पुलवामा जिले के एक गांव के अलावा दक्षिण कश्मीर के बडगाम, श्रीनगर, बिजबेहरा और मट्टन, अनंतनाग इलाकों में घरों की सर्च की। उन्होंने कहा कि एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में लोकल पुलिस और रेवेन्यू अधिकारियों के साथ कोऑर्डिनेशन में सर्च की गई।
अधिकारी ने कहा कि पुलिस स्टेशन CIK श्रीनगर में FIR नंबर 07/2023 के तहत दर्ज यह मामला एक कथित टेरर रिक्रूटमेंट मॉड्यूल से जुड़ा है, जो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए युवाओं को कट्टर बनाने और प्रतिबंधित टेररिस्ट संगठनों में भर्ती करने के लिए काम कर रहा था। उन्होंने कहा कि जांच इस इनपुट के बाद शुरू की गई थी कि पाकिस्तान में बैठे लोग, कथित तौर पर लश्कर-ए-तैयबा (LeT) और दूसरे बैन किए गए संगठनों के हैंडलर्स के साथ मिलकर, कश्मीरी युवाओं को लुभाने और उन्हें देश की आज़ादी और अखंडता के खिलाफ भड़काने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल कर रहे थे। किसी भी रिकवरी या हिरासत के बारे में और जानकारी का इंतज़ार है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here