Edited By Neetu Bala, Updated: 08 May, 2026 05:31 PM

यह अभियान DSP मुख्यालय नीरज शर्मा के नेतृत्व में चलाया गया, जिनकी निगरानी और बेहतर समन्वय के चलते पुलिस को मामले को शीघ्र सुलझाने में सफलता मिली।
पुंछ ( धनुज ) : पुंछ शहर में स्कूटी चोरी का मामला पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कुछ ही घंटों में सुलझा लिया है। चोरी की पूरी वारदात CCTV कैमरों में कैद हो गई थी, जिसके आधार पर पुलिस ने जांच आगे बढ़ाई। अधिकारियों के अनुसार, स्कूटी चोरी की शिकायत मिलते ही पुलिस टीमों ने तुरंत जांच शुरू की और इलाके के CCTV फुटेज खंगाले। तकनीकी साक्ष्यों और जांच के दौरान मिले सुरागों के आधार पर पुलिस ने कुछ ही घंटों में आरोपी का पता लगाकर चोरी हुई स्कूटी बरामद कर ली।
यह अभियान DSP मुख्यालय नीरज शर्मा के नेतृत्व में चलाया गया, जिनकी निगरानी और बेहतर समन्वय के चलते पुलिस को मामले को शीघ्र सुलझाने में सफलता मिली। स्थानीय लोगों ने पुलिस की तत्परता और पेशेवर कार्यशैली की सराहना करते हुए कहा कि इस कार्रवाई से आम जनता का कानून व्यवस्था पर भरोसा और मजबूत हुआ है। पुलिस अधिकारियों ने कानून व्यवस्था बनाए रखने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए लोगों से सतर्क रहने और अपराध रोकने में पुलिस का सहयोग करने की अपील की है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here