Poonch में जोरदार धमाके से बनी दहशत, 5 साल का बच्चा बुरी तरह घायल

Edited By Neetu Bala, Updated: 24 Apr, 2026 09:00 PM

panic grips poonch following massive explosion

चिकित्सकों ने बच्चे को प्रथम उपचार दिया ओर बेहतर उपचार हेतु जम्मू रेफर किया।

पुंछ (  धनुज शर्मा ) :  शुक्रवार शाम को पुंछ जिला मुख्यालय से कुछ किलोमीटर की दूरी पर भारत पाक नियंत्रण रेखा स्थित सीमावर्ती नूरकोट क्षेत्र तूग्लू इलाके में एक घर के बाहर हुए संदिग्ध विस्फोट की चपेट में आकर 5 वर्षीय रिज़वान अहमद पुत्र मकबूल अहमद बुरी तरह घायल हो गया, जिसे उपचार हेतु नगर स्थित राजा सुखदेव सिंह ज़िला अस्पताल में उपचार हेतु भर्ती करवाया गया जहां प्रथम उपचार देने के बाद गंभीर रूप से घायल बालक को बेहतर उपचार हेतु राजकीय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल भेज दिया गया। घायल के परिजनों का कहना था की बच्चा घर के पास ही खेल रहा था की अचानक जोर के धमाके की आवाज सुन हम बाहर आए तो हमने देखा की बच्चा बुरी तरह घायल हो कर तड़प रहा था जिसे हम फौरन अस्पताल लेकर आए।

चिकित्सकों ने बच्चे को प्रथम उपचार दिया ओर बेहतर उपचार हेतु जम्मू रेफर किया। परिजनों का कहना था कि हमारे बच्चे की खैरियत जानने के लिए आला अधिकारी आए, जिन्होंने हमें हर संभव सहायता का आश्वासन दिया। वहीं संदिग्ध धमाके के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने मौके पर पहुंचकर जायजा लिया और आगे की जांच शुरू की। वहीं धमाके के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल बन गया है।

PunjabKesari

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!