Edited By Neetu Bala, Updated: 03 Sep, 2026 04:09 PM

उद्घाटन समारोह की अध्यक्षता डी एस पी डीआर शशीकांत रैना ने की जबकि ए एस पी पुंछ डाक्टर अजय शर्मा और एस एस पी पुंछ शफकत हुसैन बटट इसके मुख्य अतिथि रहे और ट्राफियों का अनावरण कर टूर्नामेंट का उद्घाटन किया।
पुंछ ( धनुज ) : जिला पुलिस पुंछ की तरफ से वीरवार को नगर स्थित स्पोर्ट्स स्टेडियम में शहीद पुलिस अधिकारियों और जवानों के बलिदान को नमन करने और उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए पुलिस मार्टियर मैमोरियल टी 20 क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों, खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों ने भाग लिया। उद्घाटन समारोह की अध्यक्षता डी एस पी डीआर शशीकांत रैना ने की जबकि ए एस पी पुंछ डाक्टर अजय शर्मा और एस एस पी पुंछ शफकत हुसैन बटट इसके मुख्य अतिथि रहे और ट्राफियों का अनावरण कर टूर्नामेंट का उद्घाटन किया।
इस टूर्नामेंट में जिले की 56 टीमें भाग लेंगी। पुंछ पुलिस की तरफ से जहां देश के लिए प्राण न्योछावर करने वाले शहीद DSP मंजीत सिंह सहित सभी जवानों के बलिदान को याद करना है वहीं युवाओं को नशों से दूर रखने और उन्हें खेलों से जोड़ने का प्रयास है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here