J&K: लश्कर आतंकी की मूवमेंट से हड़कंप, सेना ने इलाके में की घेराबंदी

Edited By VANSH Sharma, Updated: 25 Dec, 2025 11:56 PM

panic grips the area after movement of a lashkar terrorist

इलाके में व्यापक घेराबंदी एवं तलाशी अभियान (कॉर्डन एंड सर्च ऑपरेशन – कॉसो) शुरू कर दिया है।

जम्मू/श्रीनगर (अरुण): कश्मीर के अनंतनाग जिले के एक स्थानीय बाजार क्षेत्र में लश्कर-ए-तैयबा के एक आतंकी के देखे जाने के बाद सुरक्षा बलों ने इलाके में व्यापक घेराबंदी एवं तलाशी अभियान (कॉर्डन एंड सर्च ऑपरेशन – कॉसो) शुरू कर दिया है।

उपलब्ध जानकारी के अनुसार, एक सक्रिय लश्कर-ए-तैयबा (एल.ई.टी.) आतंकी को स्थानीय बाजार से गुजरते हुए देखा गया, जिसके तुरंत बाद सेना, जम्मू-कश्मीर पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सी.आर.पी.एफ.) की क्विक रिएक्शन टीमों को मौके पर तैनात किया गया।

सुरक्षा बलों द्वारा अनंतनाग के डांगरपोरा और काजीबाग क्षेत्रों में तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। क्षेत्र में देखे गए आतंकवादी की पहचान मोहम्मद लतीफ के रूप में हुई है, जो कुलगाम जिले के ख्रेवन क्षेत्र का निवासी बताया जा रहा है।

सुरक्षा एजेंसियों के पास मौजूद जानकारी के अनुसार, वह गत नवंबर माह के दौरान आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के छद्म संगठन कश्मीर रिवोल्यूशन आर्मी (के.आर.ए.) में शामिल हुआ था। संगठन द्वारा जारी एक पोस्टर में उसके शामिल होने की तारीख 17 नवंबर 2025 बताई गई है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!