J&K: तेज रफ्तार का कहर! बुजुर्ग को बुरी तरह रौंदा, हुई मौ*त

Edited By VANSH Sharma, Updated: 08 Mar, 2026 02:12 PM

j k high speed wreaks havoc elderly man crushed to death

टक्कर इतनी जोरदार थी कि उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

जम्मू-कश्मीर डेस्क: जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक बुजुर्ग व्यक्ति की मौत हो गई। यह हादसा मेमंदर इलाके में एक पेट्रोल पंप के पास हुआ, जहां एक अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। मृतक की पहचान अब्दुल गनी भट (68) पुत्र अली मोहम्मद भट, निवासी शाहलाटू, शोपियां के रूप में हुई है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार बुजुर्ग सड़क किनारे चल रहे थे, तभी एक तेज रफ्तार वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद शव को कानूनी औपचारिकताओं के लिए जिला अस्पताल शोपियां भेज दिया गया।

पुलिस ने बताया कि वाहन चालक की पहचान फैयाज अहमद गनई, पुत्र गुलाम मोहम्मद गनई, निवासी खरवारा के रूप में हुई है, जिसे गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है और हादसे की जांच जारी है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!