जम्मू के इस इलाके में पाकिस्तानी गुब्बारे बरामद, जांच में जुटीं सुरक्षा एजेंसियां

Edited By VANSH Sharma, Updated: 06 Feb, 2026 03:16 PM

pakistani balloons recovered in this area of  jammu

पाकिस्तान से जुड़े शब्द लिखे होने के कारण लोगों में चिंता और सतर्कता बढ़ गई है।

जम्मू (रोहित मिश्रा): जम्मू जिले के घरोटा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले धाबर मैरा गांव में हरे और सफेद रंग के कुछ गुब्बारे मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। इन गुब्बारों पर “नेशनल रेसलिंग चैंपियनशिप पाकिस्तान 2026” लिखा हुआ था। जानकारी के मुताबिक, ये गुब्बारे एक डंडे से बंधे हुए पाए गए, जिस पर स्थानीय लोगों की तुरंत नजर पड़ी। पाकिस्तान से जुड़े शब्द लिखे होने के कारण लोगों में चिंता और सतर्कता बढ़ गई है।

मामले की सूचना मिलते ही प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गईं। संबंधित अधिकारियों ने मामले का संज्ञान लेते हुए गुब्बारों के स्रोत, उनके आने के रास्ते और इसके पीछे की मंशा को लेकर जांच शुरू कर दी है। सीमावर्ती और संवेदनशील क्षेत्र होने के कारण इस पूरे घटनाक्रम को गंभीरता से देखा जा रहा है। फिलहाल जांच जारी है और मामले से जुड़े अन्य तथ्यों का इंतजार किया जा रहा है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!